Saturday, October 26, 2024 at 10:05 PM

सोशल मीडिया पर वायरल हुई Sonam Kapoor के बेटे की पहली झलक, भांजे को देख रोने लगी मौसी रिया

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस समय सातवें आसमान पर हैं। शादी के 4 साल बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है।इस फोटो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सुनीता कपूर  अपने नाती को बड़े ही प्यार से देख रही हैं।

मासी बनी रिया कपूर ने हाॅस्पिटल से न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में रिया और उनकी मां सुनीता कपूर नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ परिवार का एक और सदस्य भी है।

तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने लिखा-‘रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। पल अवास्तविक है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर मां आनंद अहूंजा सबसे प्यारा पिता। नई नानी सुनीता कपूर #mynephew💙’

सोनम का लाडला सकून से सोया दिख रहा है। अपने भांजे को देख रिया काफी इमोशनल हो जाती है। तस्वीरों में उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ दिख रहे हैं। सोनम के मां बनने के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई। नीतू कपूर ने इस खुशखबरी की जानकारी दी थी जिसके बाद खुद सोनम ने अपने बच्चे की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था।

Check Also

एलन सैक्स का 81 वर्ष की आयु में निधन, किया था ‘वेलकम बैक’ और ‘कोटर’ जैसे शो का निर्माण

1970 के दशक के लोकप्रिय सिटकॉम ‘वेलकम बैक, कॉटर’ के सह-निर्माता एलन सैक्स का 81 …