दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान अपनी मांगों को लेकर महापंचायत करेंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से किसान शामिल होंगे.दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लगा है।

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। किसानों ने जंतर-मंतर पर पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के आह्वान पर महापंचायत जारी है. इस मोर्चे के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि यह महापंचायत शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद सभी किसान नेता अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने जाएंगे.

किसान आंदोलन के सूत्रधार माने जाने वाले राकेश टिकैत को कल गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया था, इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था. पुलिस ने ये कदम राजधानी में होने वाली महापंचायत को रोकने के लिए उठाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *