दूध एक सम्पूर्ण आहार है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा पोषक तत्व माना जाता है। इससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। अगर गर्म दूध में छुआरा मिलाकर पीया जाए तो फिर इसके लाभों के बारे में कहने ही क्या।

छुआरे में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और कैल्शियिम जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इसको गर्म दूध के साथ खाना शरीर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही साथ ही शरीर की समस्त कमजोरी दूर हो जाती है।

यहीं नहीं सर्दियों में नियमित रूप से ऐसा दूध पीने से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है। मसल्स को मजबूती देने के साथ ही छुआरे ये युक्त गर्म दूध पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी भी दूर करता है। यह व्यक्ति की पायन क्रिया को भी अच्छा बनाता है। इससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *