वेस्टइंडीज के दिग्गज और स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल  जब मैदान में बल्लेबाजी करने आते हैं तब वह किस तरह का कारनामा करते हैं यह आज हर किसी को पता है.आंद्रे रसेल  इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं, अगर वेस्टइंडीज क्रिकेट उनकी ये शर्ते मान लेता है, तो वो टीम को टी-20 वर्ल्ड जीताना चाहते हैं।

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कई बार ऐसे-ऐसे चौके छक्के लगाए जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है. पिछले साल यूएई में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए कोई भी क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें एक इंटरव्यू के दौरान रसेल से हेड कोच डेरेन सैमी ने जब खेलने के लिए पूछा तो , इसका जवाब देते हुए रसेल ने कहा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए हमेशा तैयार है। रसेल ने कहा, मैं हमेशा खेलने के लिए तैयार हूं। मैंने जो पाया है वो मैं वापस करना चाहता हूं। लेकिन जब आप किसी बात पर सहमत नहीं होते हैं तो फिर उन्हें भी हमारा सम्मान करना चाहिए। आखिर में यही मायने रखता है।”

आखिर में यही मायने रखता है जहां आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज टीम के लिए और भी वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने बताया कि अभी मैं 34 साल का हूं और मैं देश के लिए एक या दो वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *