अमेरिका की मेडिसन कीस ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक  को 6 -3 और 6-4 से हरा दिया है.  विश्व रैंकिग में 24वें स्थान पर काबिज कीस ने शीर्ष रैंकिग वाली खिलाड़ी के खिलाफ छह मैचों में पहली जीत दर्ज की है । अब उनका सामना विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना से होगा जिसने एलिसन रिस्के अमृतराज को 6 . 2, 6 . 4 से हराया ।

दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वियातेक ने जून में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद से चार टूर्नामेंटों में अंतिम 16 से आगे प्रवेश नहीं किया है.पिछली अमेरिकी ओपन चैम्पियन और दसवीं वरीयता प्राप्त एम्मा राडुकानू को जेसिका पेगुला ने 7 . 5, 6 . 4 से मात दी ।दो बार की चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर को 6 . 1, 4 . 6, 6 . 0 से हराया ।

पुरूष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने डेनिस शापोवालोव को 7 . 5, 7 . 5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज कीस ने शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी के खिलाफ छह मैचों में पहली जीत दर्ज की है. अब उनका सामना विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना से होगा जिसने एलिसन रिस्के अमृतराज को 6-2 और 6-4 से हराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *