आमिर खान , करीना कपूर खान  और नागा चैतन्य  की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’  11 अगस्त को रिलीज हुई थी.बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है, वो है बायकॉट ट्रेंड। चाहे वो लाल सिंह चड्ढा हो या फिर रक्षा बंधन, हर फिल्म को लेकर ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है।

फिल्मों की रिलीज से पहले ही उनका बहिष्कार होना शुरू हो जा रहा है। जाहिर है ऐसे में बॉलीवुड काफी मुश्किलों में पड़ गया है। हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिर इस बायकॉट का कारण क्या है।सोशल ‘बायकॉट ट्रेंड’ की लगातार निंदा भी कर रहे हैं. इस लिस्ट में अब एकता कपूर  का नाम भी जुड़ गया है.

इस बीच जहां हर सेलेब इस पर खुलकर बात कर रहा है। वहीं, एकता कपूर ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ‘नवभारत टाइम्स’ को बताया है कि आमिर खान को बायकॉट करना मुश्किल है।उन्होंने कहा, “यह बेहद अजीब है कि हम उन लोगों का बहिष्कार कर रहे हैं  इंडस्ट्री के सभी खान शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान), और विशेष रूप से आमिर खान लीजेंड हैं. हम उनका बहिष्कार नहीं कर सकते. सॉफ्ट एंबेसडर आमिर खान का कभी बहिष्कार नहीं किया जा सकता.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *