राजू श्रीवास्तव  को अस्पताल में भर्ती हुई 6 दिन हो चुके हैं. एक्टर और कॉमेडियन की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है.17 अगस्त का अपडेट भी सामने आ गया है। राजू के बिजनेस मैनेजर के मुताबिक, अब कॉमेडियन की हालत में थोड़ा सुधार है। हालांकि वह अब भी आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर समय-समय पर परिवार द्वारा हेल्थ अपडेट जारी किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो यह सुनिश्चित करने के लिए किसी भी रिश्तेदार, दोस्त या परिवार के सदस्यों को राजू श्रीवास्तव से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

राजू के बिजनेस मैनेजर नयन सोनी ने पीटीआई को बताया कि “राजू की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। वह उपचार का जवाब दे रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वह अब अपने शरीर के अंगों को थोड़ा सा हिला रहे हैं। वह अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने सूचित किया है कि उन्हें होश में आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।”

वहीं फैंस राजू श्रीवास्तव की जल्द रिकवरी की फैंस दुआ मांग रहे हैं.जिसे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. इस नए अपडेट को जानने के बाद फैंस की चिंता थोड़ी कम जरूर हो सकती है. लेकिन अभी तक एक्टर को होश नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *