श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के सपोर्ट में उनके साथ रहे। वहीं उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ भी उनकी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हुई। जाह्नवी कपूर ने अपने सबसे यादगार रक्षाबंधन को याद करते हुए कहा कि ‘जब पहली बार अर्जुन भईया को मैंने राखी बांधी थी तो वह मेरे लिए सबसे यादगार रक्षाबंधन बन गया था, ये बहुत पहले की बात नहीं है, लेकिन वह स्पेशल था’.

एक्ट्रेस को लगता है कि भाई-बहनों का आपसी प्यार आपको मजबूती देता है. जाह्नवी कपूर ने अपना स्पेशल रक्षाबंधन याद किया। वह इस त्योहार को काफी खुशी के साथ मनाती हैं साथ ही अर्जुन, अंशुला, खुशी और अपने कजन्स के साथ सेलिब्रेशन के लिए एक्साइटेड हैं

हर साल मुझे ये एहसास होता है. मैं और खुशी एक दूसरे के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं लेकिन अब अर्जुन भईया और अंशुला दीदी भी साथ हैं. अब ये सोचकर अच्छी नींद आती है कि दो मजबूत लोग हमारी देखभाल के लिए हैं, उम्मीद है कि वो भी ऐसा ही सोचते होंगे’.. मेरे पास मॉडर्न, नए और दमदार अर्जुन भईया हैं. उनके साथ एक खास तरह का संबंध है. मैं लकी हूं कि वह मेरी लाइफ में हैं’.

बता दें कि अर्जुन अपनी मां के करीब थे और पिता की जिंदगी में श्रीदेवी के आने पर वह काफी नाराज थे। श्रीदेवी के निधन के पहले तक वह जाह्नवी-खुशी से मतलब नहीं रखते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *