इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा  भले ही इन दिनों देश से दूर लॉस एंजिल्स में हैं. हॉलीवुड  में पैर जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी निंजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।इसी बीच एक बार फिर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी संग अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं.

इन फोटो में उन्हें कभी पूल के किनारे चिल करते हुए तो कभी उन्हें बेटी संग पूल के अंदर पोज देते हुए देख सकते हैं.अभिनेत्री ने यह तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी को गोद में लिया हुआ है और दोनों के साथ निक जोनस भी हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपने पति और बेटी के साथ पूल का आनंद ले रही हैं। इस तस्वीर में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। नन्ही मालती के चेहरे पर हार्ट का इमोजी लगा हुआ है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने अपनी बेटी के हाथ में काला दागा पहनाया हुआ है। बता दें कि प्रियंका की बेटी का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है, जिसे अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *