तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शैलेश लोढ़ा के जाने की खबर ने दर्शकों को चौंकाया। उन्होंने शो क्यों छोड़ा इस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और की रिपोर्ट्स भी आ चुकी हैं।  शैलेश ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।शो से शैलेश लोढ़ा अलग हो चुके है. वो शो में मुख्य रोल निभा रहे थे.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन पेज ने असित मोदी का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें असित कहते दिख रहे है, “देखिए जैसा मैंने भी कहा है कि मैं सबको साथ में जोड़कर रखना चाहता हूं.

उन्होंने आगे कहा-“अगर कोई लोग आना ही नहीं चाहते, उनका पेट भर गया हो, उनको लगता हो कि हमने बहुत कुछ कर लिया, और कुछ करना चाहिए, उनको तारक मेहता का उल्टा चश्मा तक सीमित नहीं रहना, वो नहीं समझना चाहते.”

अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने हिंट की है कि शैलेश ने शो क्यों छोड़ा। इतना ही नहीं असित ने यह भी कहा कि वह वापस आएंगे तो अच्छा रहेगा। अगर नहीं आएंगे तो शो रुकेगा नहीं। नए तारक मेहता आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *