काजोल इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस चुलबुली अभिनेत्री ने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बनाया है।बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल आज 5 अगस्त को अपना हैप्पी वाला बर्थडे मना रही हैं।
काजोल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपना एक वीडियो साझा किया है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।
अजय देवगन ने रात को ठीक 12 बजे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी होम मिनिस्टर काजोल को बर्थडे विश किया। अजय ने इस वीडियो का प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है “जब वह कॉल करती है, मैं उसे उठाने से कभी नहीं चुकता हूं। हैप्पी बर्थडे काजोल।”
इस वीडियो के शुरुआत में अजय के फोन पर एक कॉल आता दिखायी दे रहा है, जिसपर काजोल का नाम लिखा हुआ है। कॉल को रिसीव करते ही काजोल की कई फोटोज दिखायी देती हैं।
काजोल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपना एक वीडियो साझा किया है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कई लोग काजोल को इस वीडियो के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *