कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। आप शायद सोच रहे होंगे कि 30 साल पहले मरने वाले एक दूल्हा और दुल्हन ने अपनी मौत के बाद कैसे शादी के बंधन में बंध गए.   शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई,  इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे।

इस अनूठी शादी को लेकर यूट्यूबर एनी अरुण ने कई ट्वीट कर पूरा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक अनूठी शादी में शरीक हुए। इसके दूल्हा और दुल्हन की 30 साल पहले मौत हो चुकी है।

यह शादी भी उतनी ही औपचारिक थी, जितनी कोई अन्य परंपरागत शादी होती है। अंतर यह था कि इसमें दूल्हा-दुल्हन की जगह उनके पुतलों की शादी होती है। एक मायने में यह विवाह की रस्म है, जो उन जोड़ों के लिए की जाती है, जो असल जीवन में बन ही नहीं सके।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई,  इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे।

इस शादी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो वायरल हो गया है।कुल मिलाकर इस शादी का मकसद दिवंगत आत्मा के विवाह संस्कार की रस्म पूरी करना होता है।भले ही यह कोई मजाक लग रहा हो लेकिन यह कोई मजाक नहीं है क्योंकि यह दक्षिण कन्नड़ की परंपरा का हिस्सा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *