गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के गाजरणवाव गांव में बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची की जान बचा ली गई है। बच्ची 600 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी और 60 फीट की गहराई में फंसी हुई थी।जिला अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे गजनवाव गांव में हुई।

सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।  बोरवेल कुछ सौ फीट गहरा हो सकता है।बच्ची को बचाने के लिए सेना की मदद भी ली गई थी। आखिरकार करीब चार घंटें की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

यहां रहने वाले एक आदिवासी परिवार की 12 साल की मनीषा सुबह करीब 7.30 बजे अपने खेत के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बगल के खेत तक पहुंच गई और बोरवेल में गिर गई थी।

एक अन्य अधिकारी नीलेश परमार ने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना के जवानों के अलावा राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *