शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘पठान’ फिल्म से शाहरुख ख़ान का पहला लुक सामने आ चुका है दीपिका पादुकोण का कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर जारी करते हुए दीपिका पादुकोण लिखती हैं, “टाडा! पठान। 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हो रही है।” वहीं इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण का लुक शेयर करते हुए लिखा, “उसे मारने के लिए गोली की जरूरत नहीं है।”

 यश राज फिल्म्स ने ‘पठान’ की लीडिंग लेडी का भी फर्स्ट लुक रिलीज किया है। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *