विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने मिल रही थी, जिसके बाद विक्की कौशल ने परेशान होकर मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

सीआर संख्या 911/2022 यू / एस 506 (2), 354 (डी) आईपीसी आर / डब्ल्यू धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी, और अब आरोपी गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विक्की कौशल आज सुबह ही पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। 4 घंटे में पुलिस ने आरोपी को सांताक्रूज इलाके से ही एक लॉज से पकड़ लिया।कटरीना और विक्की कौशल को धमकी देने वाले शख्स का नाम मनविंदर सिंह है, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। मनविंदर कटरीना कैफ का बड़ा फैन है और वह अभिनेत्री से शादी भी करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *