द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं.

द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहला भाषण दिया. उन्होंने कहा, मैं देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं, जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था. स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी.

हरे लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की संथाली साड़ी।पैरों में चप्पल और विनम्र मुस्कान। कुछ यूं ही शपथ समारोह में नजर आईं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। नई राष्ट्रपति के शपथ समारोह की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। लोग राष्ट्रपति की सरलता और मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं।

वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *