करीना कपूर खान इस समय अपने पति सैफ अली खान और बेटे- तैमूर और जेह के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी हैं।दरअसल, एक फैन पेज से इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की गई है

जिसमें वो सैफ और एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में करीना ब्लैक कलर के टैंक टॉप में पोज देती दिख रही हैं इस तस्वीर में करीना का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने फोटो पर कॉमेंट्स की बरसात कर दी है।

बेबो अपने फैंस के लिए लंदन से एक से एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं हैं। कोई करीना के तीसरी बार मां बनने पर खुश दिखाई दे रहा है तो इस बात का मजाक भी उड़ा रहा है।  कुछ लोग इस फोटो को एडिटेड बता रहे है।

वो चाहती हैं कि फैंस अपडेट रहे कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस आखिर इस वक्त कर क्या रहीं हैं। पर इसी बीच फैन पेज पर करीना की कुछ तस्वीरें शेयर हो रही हैं जिन्हें देख फैंस शॉक्ड रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *