सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुलायम के सरकारी आवास पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संवेदना व्यक्त की।

मुलायम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने मुलायम परिवार के लोगों को सांत्वना दी। साधना गुप्ता 2020 से ही कोरोना संक्रमित होने के बाद फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं।

ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए। साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट में दोपहर करीब दो बजे किया जाएगा।अंतिम यात्रा के लिए मुलायम परिवार के सदस्य उनके समर्थक रवाना हो चुके हैं।साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात राजधानी लखनऊ पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *