दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया मालदीव में अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैमालदीव में ना केवल इन दोनों सितारों ने जमकर मस्ती की बल्कि भरपूर रोमांस भी किया.

इन दोनों की कोजी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.दिव्यांका और विवेक शो ये है मोहब्बतें की शूटिंग के दौरान मिले थे. इस दौरान दोनों को प्यार हुआ और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली.समन्दर किनारे एक्ट्रेस बेक्रफास्ट एंजॉय कर रही है.

टीवी के इस प्यारे से कपल ने मालदीव जाने से लेकर पहुंचने तक की सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. सबसे पहले देखिए दिव्यांका और विवेक की प्लेन के अंदर की फोटो. इस तस्वीरें में दोनों एक दूसरे के बगल में बैठे हुए कैमरे पर पोज दे रहे हैं.

अपनी एनिवर्सरी पर विवेक ने अपनी लाइफ पार्टनर दिव्यांका के साथ रोमांटिक डांस भी किया. जिसका सबूत ये तस्वीर है. इस तस्वीर में ये दोनों सितारे काफी कोजी नजर आ रहे हैं.दिव्यांका ने बाथरोब में फोटो शेयर की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *