जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर है। जापान के प्रधानमंत्री किश‍िदा फूमियो ने देश के नाम संबोधन में यह जानकारी दी है।तत्‍सुका यामागामी नाम के लगभग 41 साल के शख्स ने होममेड बंदूक से आबे को पीछे से दो बार गोली मारी. फिलहाल आबे का अस्पताल में इलाज चल रहा है उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

शिंजो आबे की हालत बताते हुए पीएम किशिदा रो पड़े।1990 के बाद से आबे पांचवें ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें गोली मारी गई. यानी बीते तीन दशकों से अधिक में सिर्फ पांच नेताओं को ही गोलीबारी का सामना करना पड़ा.

उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर उन्‍हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि पीएम शिंजो अबे बच जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि यह बर्बर हमला है और इसे माफ नहीं किया जा सकता है। मैं इस कठिन परिस्थिति को समझने की कोशिश कर रहा हूँ.

1994 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री होसोकावा मोरिहीरो पर टोक्यो के होटल में एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्य ने गोली चला दी थी. अच्छी बात यह रही थी होसोकावा इस हमले में बाल-बाल बच गए थे उन्हें खरोच तक नहीं आई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *