साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा की दीवानगी तो किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक फेन के गले लग रहे हैं. इस वीडियो इतना इमोशनल है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

इस वीडियो में लाइगर स्टार विजय अपनी डाई-हार्ड फीमेल फैन के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहें है। ये वीडियो इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो चुकी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ फैन्स ने लिखा कि विजय ने न सिर्फ अपनी फैन की एक ड्रीम सच की है.

बल्कि जब उनके साथ इंटरेक्शन करते वक्त फैन की आंखें भर आई तो स्टार ने उसे सांत्वना भी दी। विजय की इस डाई-हार्ड फीमेल फैन ने अपनी बैक पर उनकी पिक्चर और सिगनेचर टैटू कराया था और जिसे वो विजय देवरकोंडा को दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड थी।

अभिनेता विजय हमेशा कहते हैं कि वे अभी भी खुद की स्टारडम के बारे में बहुत स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन सच कहा जाए तो उनकी यही विनम्रता उन्हें और ज्यादा स्टारडम देता है. वरना कोई सुपरस्टार ऐसे किसी फैन को गले कैसे लगा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *