माही विज इस वक़्त सुर्खियों में छाई हुई है।  उनके कुक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। माही विज और जय भानुशाली इस मामले में FIR दर्ज करवाई है।कुक ने माही और जय के साथ उनका दो साल की बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस सिलसिले में एक्ट्रेस ने कई सारे ट्वीट्स भी किए थे, हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें डिलीट कर दिया।

 माही ने कहा कि कुक को तीन दिन पहले काम पर रखा गया था और उन्हें पता था कि वह चोरी कर रहा है. “जब जय आया, तो वह बिल का सेटेलमेंट करना चाहता था,  रसोइए ने पूरे महीने का भुगतान करने की मांग की.  तो उसने कहा ‘200 बिहारी लाके खड़ा कर दूंगा’. वह नशे में धुत हो गया और हमें गालियां देने लगा. हम पुलिस के पास गए. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कुछ भी हो जाए, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डरी हुई थी.”

दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में जय ने कहा कि उनके रसोइए ने कथित तौर पर उन्हें और उनकी दो साल की बेटी तारा को जान से मारने की धमकी दी थी. माही ने इसको लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट भी शेयर किया था.

बाद में उन्होंने सभी को डिलीट कर दिया.माही विज ने बताया कि उनकी नैनी ने इस कुक के बारे में अलर्ट किया था। माही बताती हैं, तीन दिन ही हुए थे और हमें उसकी चोरी के बारे में पता चल गया। मैं जय को बताने का इंतजार कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *