बॉलीवुड एक्टर Salman Khan उन एक्टर्स में से एक हैं जो फैंस के लिए एक के बाद एक कई फ़िल्में कर फैंस को एंटरटेनमेंट का तोहफा देने से नहीं चूंकते. हाल ही खबरें थी आने वाली सीक्वल में एक, दो या तीन नहीं बल्कि 10 एक्ट्रेसेस होंगी और सलमान जल्द ही फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं.  इस फिल्म में जो हैरान कर देने वाली बात है वो ये कि इस फिल्म में एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 हीरोइंस नजर आएंगी.

ये तो सभी जानते हैं कि Salman Khan जब भी कुछ करते हैं तो अलग हटकर ही करते हैं. ऐसे में अब सुनने में आ रहा है कि जो आजतक कोई नहीं कर सका वो सलमान करने जा रहे हैं. सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘No Entry 2’ के लिए बॉलीवुड की 10 हसीनाओं को कास्ट करने जा रहे हैं.

‘नो एंट्री 2′ से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा, ”लोग ‘नो एंट्री 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह बेहद शानदार होने वाला है और मैं फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए बेहद उत्सुक हूं.अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी तिमाही में शुरू कर दी जाएगी.

अनीस बज़्मी और सलमान खान जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे.” आगे अपनी सक्सेस कॉमेडी मूवी के सीक्वल के बारे में बात करते हुए, अनिल ने कहा कि यह डायरेक्टर्स को ही तय करना है. लेकिन वह एक अभिनेता के रूप में वह हमेशा उनके साथ हैं.

Daisy Shah जो इस फिल्म के लिए पहली पसंद बताई जा रहीं थीं वो अब इस फिल्म से बाहर हो गईं हैं.फिल्म नो एंट्री 2 के लिए सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान  लॉक किए जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *