अग्निपथ योजना के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन ने ट्रैफिक की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाए हैं.  राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है. इस दौरान मंच से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.

 राहुल व सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला।पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं।सहाय ने यह बातें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अगर पीएम हिटलर के रास्ते पर चलेंगे तो वह हिटलर की मौत मरेंगे. सुबोध कांत से जब मीडिया द्वारा यह पूछा गया कि क्या आप अपने बयान को लेकर माफी मांगेंगे मैंने जो भी कहा कि वो एक कहावत है और कहावत कभी गलत नहीं होता है।

उधर, सुबोध के इस बयान को लेकर बीजेपी की ओर  से प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें बीजेपी ने कहा कि यह कांग्रेस की खीज है, जो समय-समय पर जाहिर होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *