केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध और भी तेज होता जा रहा है।इन सबके बीच इस मुद्दे पर सियासी संग्राम भी शुरू होता नजर आ रहा है. कई संगठनों की ओर से बिहार बंद का राष्ट्रीय जनता दल समेत कई पार्टियों ने समर्थन किया था तो वहीं अब कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है.
इस योजना को वापस लेने के लिए देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी आए दिन उग्र होते जा रहे हैं और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना का विरोध किया।
सुबह 10 बजे से शुरू होने जा रहे सत्याग्रह में कांग्रेस के सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से जंतर-मंतर पर इस सत्याग्रह का आयोजन तब किया गया है
हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे भी सतर्क हो गई है और रविवार को वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित 40 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि 27 पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *