सामग्री-

बेसन- 1 कप

टमाटर- 1 कटा हुआ

प्याज- 1 कटा हुआ

 

अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट

हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च- ¼ चम्मच

हींग- एक चुटकी

तेल और नमक- स्वादानुसार

हरा धनिया

विधि-

एक बड़े कटोरे में बेसन, टमाटर, प्याज, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिला लें। अब उसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, नमक, हींग और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से फेंट लें। इसमें एक से डेढ़ कप पानी मिलाएं और अच्छे से घोल तैयार कर लें। अब हरा धनिया काटकर डालें। गैस पर नॉन स्टिक तवा रखें और उसके गर्म हो जाने पर थोड़ा तेल डालें अब उस पर चम्मच से घोल फैलाएं।

मध्यम आंच पर इसे दोनों तरफ से पकाएं। तब तक पकाएं जब तक दोनों तरफ भूरे रंग के धब्बे न आने लग जाएं। अब इस गरमा-गरम शाकाहारी ऑमलेट को चटनी के साथ परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *