उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा  प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा नेता आजम खां ने समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद खुद प्रत्याशी के नाम का खुलासा  किया।

लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आसिम रजा को मैदान में उतारा है। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है। घनश्याम लोधी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है।  आसिम रजा कुछ देर में नामांकन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार को लेकर पूरी तरह से आजम खां के ऊपर ही छोड़ दिया था कि वो जिसे चाहें उम्मीदवार बना सकते थे। दिल्ली में आजम खां और अखिलेश के बीच हुई मुलाकात के बाद से रामपुर सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *