बॉलीवुड में शादी के बाद अब बारी टॉलीवुड इंडस्ट्री की है। एक्ट्रेस नयनतारा अपने बॉयफ्रेंड डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी करने जा रही हैं। नयनतारा और विग्नेश पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 9 जून को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।

अपनी शादी के लिए इस कपल ने तैयारियां भी शुरी कर दी है। इसी क्रम में हाल ही में नयनतारा और विग्नेश ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के चलते नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। कपल को साथ काम करते हुए प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। कपल 6 साल की डेटिंग के बाद 25 मार्च 2021 को सगाई की।

सोशल मीडिया पर हाल ही में नयनतारा और विग्नेश शिवन की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों तमिलनाडु के सीएम के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही वह उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा फोटो में नयनतारा के हाथ में शादी का निमंत्रण पत्र भी आ रहा है।

विग्नेश की फिल्म कथुवाकुला रेंडुकधल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमे विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा लीड रोल मे नजर आएंगे। फिल्म का जॉनर रोमांटिक ड्रामा है। विग्नेश के डायरेक्शन में नयनतारा की यह दूसरी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *