बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन  भले ही सुजैन खान  से अलग हो गए हैं, लेकिन जब भी मौका मिलता है तो ऋतिक अपनी एक्स वाइफ के लिए चीयरलीडर बनने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान भी इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वैसे तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन के बीच बॉन्डिंग जबरदस्त है।

सुजैन खान ने हाल में व्हिस्की ब्रांड चिवास रीगल का एक नया ब्रांड लॉन्च किया है.  इवेंट की तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें ऋतिक रोशन को सुजैन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी  के साथ पोज देते हुए देखा गया.

दोनों बच्चों की परवरिश के लिए ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के भी दोनों हमेशा साथ खड़े रहते हैं। कुछ समय पहले रितिक-सुजैन के नए वेंचर में सपोर्टर करने के लिए पहुंचे।

 सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक और अर्सलान गोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ऊर्जा कभी झूठ नहीं बोलती… अपने आप को ऐसे लोगों से घेरें जिनके पास अच्छी दीप्तिमान ऊर्जा है और अपनी दुनिया को उजाला करते हुए देखें.’ सुजैन इस वीडियो पोस्ट में ऋतिक को हंसते हुए चीयर करते हुए देखा जा सकता है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *