कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। आतंकियों द्वारा हिंदुओं की लगातार की जा रहीं हत्याओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जम्मू में कश्मीरी पंडितों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए.कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है।

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि हम कब तक सहेंगे. हमें समाधान चाहिए. हम जब तक वापस नहीं जाएंगे, जब तक हमें समाधान नहीं मिल जाता.कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी.

बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है।

प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात प्रवासियों और जम्मू संभाग के अन्य कर्मचारियों को घाटी में 6 जून तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश भी जारी किया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *