बरेली में मंगलवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई।

ट्रक और एंबुलेंस की टक्‍कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।  हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर (मिनी ट्रक) में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

शवों की शिनाख्त हो गई है।सीएम योगी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। शोक संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए सीएम ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *