पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू  28 साल के थे। उन्हें मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।गोली लगने के बाद सिद्धू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सोनू सूद ने भी मूसेवाला की मौत पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सिंगर अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। मां बेटे के हंसती मुस्कुराती ये तस्वीर देख हर किसी का दिल टूट गया।

वहीं सोनू सूद के कैप्शन ने तो हर किसी की आंखों में आसूं ला दिए। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा-‘एक और मां का बेटा चला गया।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल तोड़ने वाली इमोजी बनाई है।

पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने ट्वीट करते हुए लिखा – ‘किसे दा जवान दे या पुट एस दुनिया तो चला जावे, इस तो वड्डा दुख कोई नहीं हो सकता दुनिया ते। वाहेगुरुजी मेहर करे।’ उनके ट्वीट का अर्थ है कि दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है कि कोई अपने छोटे बच्चे को खो दे। भगवान, वाहे गुरु जी मेहर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *