कृति सेनन  अपनी दमदार एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री में एक खास जगह बना चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा कृति सेनन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं।एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ दिल खोलकर थिरकती दिखाई दे रही हैं।  कृति के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।

इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कृति की तारीफ में लिखा, ‘कृति मेरे लिए ताजी हवा की तरह हैं।’ वहीं, अन्य यूजर ने तो लिख दिया, ‘ठुमका क्वीन ऑफ बॉलीवुड।’

कृति का एक शरारा लुक चर्चा में बना हुआ है जिसे उन्होंने अपनी फ्रेंड की शादी के फंक्शन के लिए कैरी किया था। उनके लुक के साथ-साथ उनका डांस वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है।

एक ने लिखा, “वह नेचुरल है।” ऐसे ही कई और फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। इंटरनेट पर वीडियो ट्रेंड कर रहा है हर कोई वीडियो में कृति के गॉर्जियस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *