रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.’खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में होगी।

एयरपोर्ट से जुड़ा शिवांगी जोश का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीते दिनों ही खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए सृति झा, मुनव्वर फारूकी , रुबीना दिलैक  और बिग बॉस फेम राजीव अदातिया का नाम फाइनल हुआ है

इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का भी नाम जुड़ चुका है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने पैर छूकर मम्मी का आशीर्वाद लिया। शिवांगी जोशी के जाने के वक्त उनकी मम्मी की आंखों में आंसू नजर आए। उनके अलावा जन्नत जुबैर भी जाते-जाते भावुक नजर आईं।

इस बार शो में कई नये चेहरे नजर आएंगे, जो खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे. रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, अनेरी वजानी, निशांत भट, राजीव अदतिया, शिवांगी जोशी, सृति झा, कनिका मान, मुनव्वर फारुकी एक -दूसरे को शो में कड़ी टक्कर देंगे. कंटेस्टेंट केपटाउन के लिए रवाना हो गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *