देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम गणमान्य लोगों ने भारत निर्माण में उनके योगदान को उन्हें याद किया है.

शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

पंडित नेहरू के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था और मां का नाम स्वरूप रानी। भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। जिस समय भारत आजाद हुआ था, उस समय देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है | इस मौके पर देश के बड़े-बड़े राजनेता व उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी फोटो व उनके विचार शेयर कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते है |

कांग्रेस की ओर से पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 3259 दिन जेल में यातना सही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *