मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डी मजूमदार  ने आत्महत्या कर लिया है. बिदिशा 21 साल की थी और उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. उनकी मौत की खबर जानकर फैंस शॉक्ड है.

21 साल की बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया।

 बिदिशा डी मजूमदार के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.    बिदिशा का अनुभव बेरा नाम का एक बॉयफ्रेंड था. एक्ट्रेस की दोस्तों ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड को लेकर परेशान थी और डिप्रेशन में थी. उनका कहना है कि वो उसे धोखा दे रहा था.

बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन जब पुलिस को उनके सुसाइड की खबर पता चलती तो पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची। एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *