भोजपुरी एक्टर  और सिंगर पवन सिंह  अपने फैंस के चहेते स्टार है। दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद से चर्चाओं में बने हुए हैं।प्रशंसक उनके गानों और फिल्मों के दीवाने है। अभिनेता का एक गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें वह अभिनेत्री गरिमा परिहार के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों का शाही लुक दिखाई दे रहा है।

इस गाने में वो अभिनेत्री गरिमा परिहार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। प्रकाश बारूद ने इस गाने को लिरिक्स दिया है और छोटे बाबा ने म्यूजिक दिया है।

पवन सिंह ने गाने में मरून कलर का कुर्ता पहना है, वहीं गरिमा ने स्वर्ग से आई किसी अप्सरा की तरह के कपड़े पहने हुए हैं। वाइट कलर के धोती स्टाइल लहंगे और गोल्ड ज्वैलरी में गरीमा बहुत खूबसूरत लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *