उत्तराखंड: महाराष्ट्र में हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जौनपुर में शादी समारोह के दौरान अरेस्ट कर लिया हैं  बता दें की 2018 में हत्या करने के बाद आरोपी लम्बे समय से फरार था।

 मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमबीवीवी पुलिस की क्राइम यूनिट-1 ने 24 साल के आरोपी सचिन सुनील उपाध्याय को पकड़ लिया। एसआई अविराज कुरहाडे ने बताया कि उसे जौनपुर में एक शादी से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सचिन उपाध्याय पर नवंबर 2018 में राजबहादुर रामलाल पटेल (37) नामक एक ड्राइवर की हत्या का आरोप है। आरोपी एक श्रमिक बतौर काम करता था और उसने राजबहादुर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। उसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। मामले में आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *