Cannes Film Festival की जब भी बात हो, तो सबसे पहले दिमाग में ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कार्पेट अपीयरेंस की तस्वीरें आती हैं।अभिनेत्री को उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

भारतीयों के लिए तो फ्रांस में होने वाला ये फेस्टिवल जैसे ऐश्वर्या के नाम का ही पूरक जैसा है। यही वजह है कि हर किसी को इस अदाकारा के रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है।

एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक का आकर्षण काला ओवरकोट था, जिसके साथ उन्होंने अलग-अलग लेयर की थी। उसने एक विचित्र मध्य-लंबाई वाला कोट पहना था जो चमकदार सितारा रूपांकनों से सजी थी।ऐश्वर्या ने टोट बैग और ब्लैक बूट्स के साथ लुक को पूरा किया।

इस बार भी फैन्स निराश नहीं होंगें, क्योंकि ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ इस फेस्टिवल में शरीक होने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *