उत्तर प्रदेश : लखनऊ के सैरपुर थानाक्षेत्र में एक बड़ी घटना देखने को मिली हैं जिसे सुनकर हर माँ का गला पसीज जाएगा. मामला ये है की  एक सरकारी स्कूल के टॉयलेट में एक साल की बच्ची का शव मिला.

सिर्फ इतना ही नही बल्कि बच्ची के पैर में ईंट तक बांध दी थी . परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.सैरपुर थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि दो नाबालिग लड़के बच्ची को अपने साथ स्कूल की तरफ लेकर गए थे. पुलिस ने जब स्कूल की तलाशी ली तो वहां टॉयलेट में पानी की टंकी के अंदर बच्ची का शव पड़ा मिला.

उत्तरी जोन की एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि जुगौर गांव के रहने वाले सुशील पाण्डेय ने अपनी एक साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जांच के दौरान बच्ची का शव जुगौर के राजकीय विद्यालय में शौचालय में पानी की टंकी के अंदर पड़ा मिला.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *