न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह इस महीने के अंत में अमेरिका की व्यापार यात्रा करने और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में संबोधन देने की अपनी योजना पर कायम हैं।

उन्होंने बताया कि वह पॉजिटिव हो गई हैं, लेकिन इस महीने के अंत में वह बिजनेस टूर करने के साथ-साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देने के लिए यूएस जाने की योजना बना रही हैं।

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने लिखा, मैं वहां व्यक्तिरूप से उपस्थित नहीं हो सकती, लेकिन मैं टीम के संपर्क में रहूंगी और अपने विचार साझा करूंगी। पूर्ण टीकाकरण करा चुकी अर्डर्न बीते रविवार से ही अपने वेलिंगटन स्थित आवास में पृथकवास में रह रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते की जाने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की घोषणा से जुड़े कायक्रमों में शामिल न हो पाने को लेकर निराश हैं। इनमें सरकार के वार्षिक बजट से लेकर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती की योजना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *