बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone इस साल 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल  में बतौर जूरी के तौर पर नजर आने वाली हैं.कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन वाले दिन ये इंडियन स्टार्स प्रतिनिधिमंडल के तहत ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगे।

पिछले हफ्ते, ‘मार्चे डू फिल्म्स’ या कान फिल्म मार्केट में भारत को आधिकारिक ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ घोषित किया गया था। कान फिल्म महोत्सव 17 मई से शुरू होने वाला है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि 75वें कान फिल्म महोत्सव में ‘रेड कार्पेट’ पर भारतीय दर्शकों के लिए एक भव्य कार्यक्रम होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

17 मई से इस फेस्टिवल का आगाज होगा, जो 28 मई तक चलने वाला है. इस इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल कई बड़े-बड़े इंडियन सेलेब्स रेड कारपेट पर अपना जादू चलाते नजर आने वाले है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *