आवश्यक सामग्री-

ब्रेड स्लाइस- 10-12
दूध-1/2 कप
शक्कर1/2 कप


मिल्क पाउडर- 2 छोटे चम्मच
नारियल पाउडर- 2 छोटे चम्मच
पानी- 1 कप
घी- 2 छोटे चम्मच
खाने वाला पीला कलर- 1/4 छोटा चम्मच

तेल- तलने के लिए

विधि-

1. सबसे पहले बाउल में ब्रेड और थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाकर आटा गूंद लें। 2. इसमें मिल्क, नारियल पाउडर डालकर मुलायम आटा तैयार करें।
3. आटा गीलने पर इसमें थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाएं।
4. अब इसमें घी और खाने का कलर मिलाएं।
5. तैयार आटे से नींबू के आकार के गोले बनाएं।
6. पैन में तेल गर्म करके गुलाब जामुन तल लें।
7. अलग पैन में शक्कर और पानी डालकर चाशनी बनाएं।
8. गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर 1 उबाल आने तक पकाएं।
9. अब इसे आंच से उतारकर ढककर 2-3 घंटे तक अलग रखें।
10. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *