बॉलीवुड- हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनीं और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी.मां बनने के बाद से ही फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब थे.

फैंस को तभी से बेसब्री से इंतजार था एक्ट्रेस की बेटी की एक झलक पाने का.प्रियंका चोपड़ा ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो पोस्ट की है. इस तसवीर में एक्ट्रेस उसे बाहों में लिए है और उनकी आंखे बन्द है.

निक अपनी लाडली को बड़े प्यार से देख रहे है और उसका हाथ पकड़े हुए है.  एक्ट्रेस ने उसके चेहरे पर दिल वाला इमोजी लगा दिया है. ये तसवीर बेहद प्यारी है.प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है.

100 दिनों के बाद NICU से हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है. हर परिवार की जर्नी यूनिक होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की आवश्यकता होती है.

उसमें उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने अपनी बच्ची को गले लगा रखा है और निक बड़े प्यार से अपनी बेटी को निहार रहे हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *