रूस और यूक्रेन के बीच जारी  युद्ध में शुरुआत से ही अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है. इस युद्ध में अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं।

अमेरिका यूक्रेन को रूस से जुड़ी खुफिया जानकारी भी दे रहा है. यूएस से मिल रही रियल टाइम खुफिया जानकारी से यूक्रेनी सैनिकों को काफी मदद मिल रही है.

इसी की मदद से कई रूसी जनरलों को यूक्रेन ने निशाना बनाया है। यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के करीब 12 फ्रंटलाइन जनरलों को युद्ध में मार गिराया है।

अमेरिका रूस के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी यूक्रेन को दे रहा है. कहा जा रहा है कि इसी मदद की वजह से यूक्रेन रूस के इतने जनरलों को मारने में कामयाब रहा है.

यूक्रेन के इस दावे पर सैन्य विश्लेषक भी चकित हैं, क्योंकि इतने विश्वास के साथ कोई देश यह दावा नहीं कर सकता। लेकिन सच्चाई यह है कि बाइडन प्रशासन युद्ध के दौरान रियल टाइम खुफिया सूचना यूक्रेन से साझा कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *