अमेरिका : कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की। जेन साकी का अंतिम दिन 13 मई को होगा, इसके बाद पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी.

एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जेन साकी ने कहा कि पियरे इस भूमिका में काम करने वाली पहली अश्वेत महिला और LGBT समुदाय की महिला होंगी।  कैराइन राष्ट्रपति बाइडन की एक लंबे समय के सलाहकार हैं, जिन्होंने बाइडन प्रशासन, बाइडन अभियान और ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडन में वरिष्ठ संचार और राजनीतिक भूमिकाओं में कार्य किया है।

 वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी।वे 13 मई को कमान संभालेंगी। जेन साकी के बाद कैराइन जीन-पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी। फिलहाल वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी।

44 साल की जीन-पियरे अभी व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव के रूप में काम कर रही हैं। इसके पहले जीन-पियरे पहले लिबरल एडवोकेसी ग्रुप MoveOn.org की चीफ पब्लिक अफेयर ऑफिसर के रूप में काम कर चुकी हैं। वे NBC और MSNBC की पॉलिटिक एनालिस्ट भी थीं।वे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की चीफ ऑफ स्टाफ भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *