आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी के घर छापा मारकर करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता लगाया है.

रीवा की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रविवार सुबह 5 बजे सतना के मारुति नगर में रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के घर छापा मारा.

अफसर के खिलाफ लंबे समय से पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं.यह पहला मौका है जब प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के किसी अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

जब छापे की कार्रवाई हुई उस समय मिश्रा का परिवार गहरी नींद में था. जैसे ही छापा पड़ा वैसे ही परिवार के सभी सदस्यों की नींद उड़ गई. ईओडब्लू के निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है.

जब मध्य प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पर ईओडब्लू ने छापामार कार्रवाई की है. प्रदूषण विभाग में कनिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुशील कुमार मिश्रा को अपने शासकीय नौकरी के कार्यकाल में करीब 50 लाख का वेतन मिला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *