बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर  को बीते हुए आज पूरे दो साल हो चुके हैं। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने 30 अप्रैल को साल 2020 में अंतिम सांस लेकर संसार से विदाई ली।

आज ऋषि की डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैन्स से लेकर उनके परिवार वाले उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर तक उन्होंने ऋषि के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज लिखे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कपूर परिवार कैसे कर रहा है ऋषि कपूर को याद।

बॉलीवुड में ‘चिंटू जी’ के नाम से फेमस ऋषि कपूर के निधन के दो साल बाद भी उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें एक पल के लिए भुला नहीं पाई है। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपने पापा को आज एक बार फिर बहुत मिस कर रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया  पर पोस्ट साझा कर फैंस को फिर भावुक कर दिया है।

एक्ट्रेस नीतू कपूर नीतू ने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। शानू ने सिर्फ एक ऋषि की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- ‘आप’ लिखकर अनंत की इमोजी शेयर की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *