लाफ्टर क्वीन भारती सिंह  जब से मां बनी हैं, उनके फैन उनके बच्चे की झलक पाने के लिए बेताब हैं. भारती बाहर होती हैं तो पैपराजी और सोशल मीडिया  पर उनके फैन उनसे बेबी की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं.

ऐसे में भारती सिंह ने भी अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करने का फैसला लिया और आखिरकार अपने नन्हे बच्चे की झलक शेयर कर ही दी है. भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैन काफी खुश हैं.

भारती सिंह ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उसे अपनी ‘लाइफ लाइन’ भी बताया है. कई यूजर्स ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए भारती को बधाई दी है. वहीं कॉमेडी क्वीन के फैन बेबी की पहली झलक दिखाने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं.

भारती ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर वापसी करके पहले ही सबको हैरान कर दिया था. इस पर उन्हें कुछ यूजर्स से खरी-खोटी भी सुननी पड़ी, वहीं कुछ ने उनकी तारीफ भी की. बता दें, भारती ने इसी महीने की शुरुआत में अपने बेटे को जन्म दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *