उत्तर प्रदेश  के कानपुर  में एक शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है. व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया है. इस मामले की जानकारी पुलिस  द्वारा दी गई है. शादी समारोह में शामिल होने आए 40 वर्षीय व्यक्ति का नाम वीरेंद्र सिंह बताया गया है, जिन्होंने आत्महत्या कर ली है.

कानपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए कन्नौज के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है. 40 साल के इस व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है.

आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम वीरेंद्र सिंह कल्लू बताया जा रहा है. जो बिल्हौर  क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में आया था.  कथित तौर पर एक तौलिया के साथ पेड़ से लटका मिला है.

बिल्हौर पुलिस थाने के निरीक्षक ने सोमवार इस मामले में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “इस घटना की जांच जारी है और मृतक के शव को मुर्दाघर भेज दिया गया है. हम परिवार के आने का इंतजार कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *